CG Breaking : साय कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने 18 लाख परिवारों को आवास देने का ऐलान किया हैं। सीएम ने बताया कि, इसकी स्वीकृति हो गई हैं।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के मतदाताओ का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि, जनता ने 54 सीट देकर हमें सरकार बनाने का सौभाग्य प्रदान किया। इसके लिये हम आभारी है। उन्होंने कल शपथ ग्रहण में पहुचे लोगों का भी आभार किया और आगे कहा कि मोदी की गारंटी की आज से शुरुआत हो गई। उन्होंने कहा की पिछली सरकार ने राज्य के भंडार को खाली कर दिया है।