Live Khabar 24x7

Big Breaking : नई सरकार बनते ही पहला टेंडर रद्द, अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला

December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

 

रायपुर। Big Breaking : नई सरकार बनते ही पहला टेंडर रद्द कर दिया गया है। यह टेंडर नक्सल मोर्चे में पदस्थ जवानों को अपग्रेड करने के लिए AK 47 टूल-मॉडिफाई किट का था। अब नए तरीके से टेंडर निकालने की तैयारी शुरू की गई है। पिछली कांग्रेस सरकार ने एके 47 टूल-मॉडिफाई किट के लिए 28 अगस्त 2023 को टेंडर जारी किया था।

इसके लिए किट सप्लाई करने वाली कंपनी ने विभाग से संपर्क करना भी शुरू कर दिया था। इस बीच 6 दिसंबर को टेंडर स्थगित करने का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।

हथियारों की क्षमता बढ़ाने खरीदी जानी थी किट

नक्सल मोर्चे पर तैनात राज्य पुलिस के जवानों को एके-47 राइफल दी गई है। ये राइफल जवान अपग्रेड कर सकें, इसलिए एके 47 टूल किट और मॉडिफाई किट का टेंडर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने किया था। इसमें लंबी दूरी पर सही निशाना लगाने जालीदार सर्कल, बाईपार्ड, फोल्डेबल बट शामिल था।

नक्सल मोर्चे, वीआईपी, वीवीआईपी और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में तैनात राज्य पुलिस के जवानों को एके 47 राइफल दी गई है। जवानों के दिए गए अधिकांश हथियार अपग्रेड ना होने की वजह से पुराने हो गए हैं। हथियार टूल किट की मदद से अपग्रेड होंगे तो मुठभेड़ के दौरान जवानों को नुकसान कम होगा।

RELATED POSTS

View all

view all