Live Khabar 24x7

Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का हुआ ऐलान, छत्तीसगढ़ के इन दो दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी…

July 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : भारतीय जनता पार्टी ने नए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राधामोहन अग्रवाल और संजय बांदी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जबकि सीटी रवि और डी पुरुंदेश्वरी को हटाया गया है। जेपी नड्डा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, छत्तीसगढ़ की सरोज पांडे और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all