Live Khabar 24x7

Big Breaking : मध्यप्रदेश में होंगे 2 डिप्टी सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को मिली जिम्मेदारी…

December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

भोपाल। Big Breaking : मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम के ऐलान के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में दो डिप्टी सीएम होंगे। इसमें जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल हो गया है। जगदीश देवड़ा लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं तो वहीं राजेंद्र शुक्ला भी पांच बार के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Read More : Big Breaking : अरुण साव और विजय शर्मा को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, रमन सिंह होंगे विधानसभा स्पीकर

बता दें कि जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह छह बार से वह लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। जगदीश देवड़ा स्वर्गीय गेंदालाल जी देवड़ा के पुत्र हैं। मंदसौर निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता के रूप में भाग संख्या 56 में 1104 वां स्थान रखते हैं। जगदीश देवड़ा ने अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.) पूरा किया है।

इसके साथ ही उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से 1979 में पढ़ाई पूरी की। भाजपा नेता जगदीश देवड़ा के पास राजनीति का अच्छा खासा अनुभव रहा है। एमपी मल्हारगढ़ सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है। उनकी अहम राजनीतिक यात्रा और राजनीतिक समझ की वजह से आज उन्हें मध्यप्रदेश की सरकार में यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all