सूरजपुर, रोहित कसेरा। Big Breaking : सूरजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां शिव मंदिर से तीन दान पेटीयों की हुई चोरी हुई हैं। वहीं चोरों ने राधा कृष्ण के गर्भ गृह का भी ताला तोड़ दिया। और राधा-कृष्ण के श्रृंगार को भी ले उड़े।
मिली जानकारी के अनुसार चोरी हुए तीन दान पेटीयों में लाखों की राशि जमा थी। वहीं बताया गया कि सप्ताह भर में दान पेटीयों की चोरी होने की यह दूसरी बड़ी घटना हैं। चोरी की घटना के बाद भटगांव पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के तलाश में जुट गई हैं।