Live Khabar 24x7

Big Breaking : अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

May 30, 2024 | by Nitesh Sharma

raipur

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Big Breaking : कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। EOW ने सभी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Read More : Raipur Breaking : आसमान से बरस रही आग, रायपुर में ट्रैफिक जवान की लू से मौत

बता दें कि ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया। ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे। इसके बाद इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुनपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया था। शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

RELATED POSTS

View all

view all