Live Khabar 24x7

Big Breaking : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो दोस्तों की मौत

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

सूरजपुर। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक बड़ी दुर्घटना हुई है। बताया गया कि अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।

Read More : Big Breaking : पुलिस को आया फोन, कॉलर बोला- एकता नगर में छुपे हैं 3 आतंकी, मचा हड़कंप…

मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के निवासी सुमिर और सचिन सरस्वतीपुर ससुराल गए हुए थे। जहां देर रात वहां से अपने घर कोरिया जिले के लिए निकले। तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई।

Big Breaking : कटघोरा वन मण्डल में दंतैल हाथी की मौत, करंट लगने से गई जान

वही कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all