Live Khabar 24x7

PSC परिणाम को लेकर भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन, CM हाउस का करेंगे घेराव, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

June 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते महीने से PSC के परिणाम पर मुद्दा गरमाया हुआ हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। भाजयुमों पीएससी के परिणाम को लेकर सीएम हाउस घेराव करेगा। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। वे बैंगलूर दक्षिण लोकसभा के सांसद हैं।

Read More : CG Political : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- CGPSC भर्ती में हुई युवाओं के भविष्य की हत्या

 

जानकारी अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएँगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। वह इस दौरान पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएससी संग्राम मुख्यमंत्री निवास घेराव का नेतृत्व करेंगे।

रवि भगत ने बताया कि इस आंदोलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेतागण मौजूद रहेंगे। बता दे कि यह आंदोलन बिजली आफिस चौक, सप्रे मैदान के पास से मुख्यमंत्री निवास की तरफ जायेगा, जिसमें हज़ारो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all