Live Khabar 24x7

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, भागते हुए मंच पर चढ़ गया शख्स,, वीडियो वायरल

September 15, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बेंगलुरु। सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, अंतराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए सीएम के नजदीक पहुंच गया था। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मंच पर ही युवक को रोक लिया। इस दौरान युवक ने एक शॉल मंच की तरफ फेंका। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में मीडिया बॉक्स से 10 फीट की दूरी पर VIP के बैठने के लिए जगह बनी हुई थी और इसके सामने ही स्टेज था। यह युवक भी वीआईपी एरिया में ही बैठा था। पुलिस ने बताया कि युवक का कहना है कि वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था बल्कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को शॉल पहनाना चाहता था। जिस जगह सीएम सिद्धारमैया बैठे हैं और जहां से युवक ने छलांग लगाई उसमें 6 से 10 फीट का अंतर है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, साथ ही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिनके सामने युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर सीएम के नजदीक तक पहुंच गया।

RELATED POSTS

View all

view all