Live Khabar 24x7

Big News : स्कूल की 95 छात्राएं हुए पैरालाइज, मचा हड़कंप…

October 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Big News : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं। दरसल एक हाईस्कूल की 95 छात्राएं एक साथ पैरालाइज हो गई। मामला केन्या के काकामेगा काउंटी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी छात्राएं लंगड़ाकर चल रही हैं।

ऐसी बातें सामने आई है कि सेंट थेरेसा एरगी हाईस्कूल की 95 छात्राओं का शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह से पैरालाइज हो गया है। इस घटना ने लोगों को घबराहट में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि अचानक ही इन लड़कियों के पैर सुन्न और गतिहीन हो गए। इस बीमारी के बाद लड़कियों का ब्लड और यूरीन टेस्ट के लिए भेजा गया है। लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं स्कूल को भी इस दौरान बंद किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all