Big News : रेसलर साक्षी मलिक के रिटायरमेंट लेने के बाद बजरंग पुनिया ने उठाया बड़ा कदम, वापस लौटाया पद्मश्री पुरस्कार, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) का चुनाव कल संपन्न हुआ। संजय सिंह को WFI के अध्यक्ष बनाया गया हैं। चुनाव होने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं। WFI चुनाव में बृजभूषण जैसा ही जीत गया है। वहीं साक्षी के रिटायमेंट के बाद आज रेसलर बजरंग पुनिया ने बड़ा फैसला लिया हैं। दरअसल पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस लौटा दिया हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है।
Read More : Big News : महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपी असीम दास के पिता ने की आत्महत्या, कुंए में कूदकर दे दी जान
इससे पहले रेसलर बजरंग पूनिया ने कल कहा था कि खेलमंत्री ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह से संबंधित फेडरेशन में कोई नहीं आएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि बेटियों को न्याय मिलेगा। आज के चुनाव में बृजभूषण के आदमी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है कि वे न्याय करेंगे। साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि पीढ़ियां न्याय के लिए लड़ती रहेंगी। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने में विफल रही है।
पुनिया ने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी, उम्मीद है आप स्वस्थ होंगे। आप देश की सेवा में व्यस्त होंगे। आपकी इस भारी व्यस्तता के बीच आपका ध्यान हमारी कुश्ती पर दिलवाना चाहता हूं। आपको पता होगा कि इसी साल जनवरी महीने में देश की महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ पर काबिज बृजभूषण शरण सिंह पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे, जब उन महिला पहलवानों ने अपना आंदोलन शुरू किया तो मैं भी उसमें शामिल हो गया।

RELATED POSTS
View all