Live Khabar 24x7

Big News : कनाडा में एक और खालिस्तानी की हत्या, मारी गई 15 गोलियां, फिर बढ़ेगा भारत के साथ विवाद!

September 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Big News : भारत और कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच पंजाब के एक और नामी खालिस्तानी गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा को मौत के घाट उतार दिया गया है। बताया जा अहा हैं कि अज्ञात लोगों ने गोली मारकर गैंगस्टर की हत्या कर दी। सुक्खा की हत्या भी उसी तरह से हुई है जिस तरह निज्जर की हत्या की गई थी।

बता दे कि 2017 में सुक्खा फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत से भागकर कनाडा चला गया था। उसके खिलाफ भारत में सात केस दर्ज हैं। भारत के कानून से बचने के लिए कई गैंगस्टर कनाडा चले गए हैं। कनाडा में खालिस्तानियों और इन अपराधियों को पनाह मिल रही है और वे भारत विरोधी अजेंडा चला रहे हैं। वहीं जब गैंग में आपसी दुश्मनी की वजह से हत्या हो गई तो कनाडा इल्जाम भारत पर लगाने लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुक्खा दुनेके को लगभग 15 गोलियां मारी गईं। कनाडा में खालिस्तानी निज्जर के बाद यह दूसरी बड़ी ऐसी घटना है। जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात विनीपग में उसे गोली मारी गई। वह पंजाब के मोगा गांव का रहने वाला था। अपराधी बनने से पहले वह मोगा डीसी कार्यालय में काम कर चुका है। नंगल अंबिया हत्याकांड में भी सुक्खा का नाम आया था।

RELATED POSTS

View all

view all