Big News : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू से छिना गया कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल को दी गई जिम्मेदारी
May 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : वर्तमान केंद्र सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। बताया गया है कि इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।
इस बीच खबर है कि किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं।
RELATED POSTS
View all