Big News : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 14 लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर
September 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
राजनांदगांव। Big News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल सुरक्षा बल में नक्सल मोर्चे में तैनात हार्डकोर नक्सली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मृतक नक्सली तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में वांछित था। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के रहने वाले उक्त नक्सली की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।
बता दें कि बालाघाट के बिरसा पुलिस थाना क्षेत्र के सोनगुड्डा क्षेत्र के कोदापार के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर के बाद हॉकफोर्स और बालाघाट पुलिस के जवानों का एक गश्ती दल सर्चिंग के लिए रवाना हुआ। आज सुबह लगभग 8 बजे पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मुकाबला किया। दोनों ओर से घंटे भर की फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का मुआयना करने पर एक नक्सली का शव मिला।
वहीं मौके से एक थ्री-नॉट-थ्री बंदूक भी जवानों ने बरामद किया। मारे गए नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। उस पर 14 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित है। इस संबंध में बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते बताया कि मलाजखंड दलम में तामिल हार्डकोर नक्सली कमलू पुलिस के हाथों मुठभेड़ में मारा गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सीमा पर हुए मुठभेड़ के बाद सीमा पर हाईअलर्ट किया गया है।
RELATED POSTS
View all