Live Khabar 24x7

Big News : केंद्रीय मंत्री के घर मिली बेटे के दोस्त की लाश, लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

Big News, Livekhabar24x7

लखनऊ। Big News : BJP सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के घर पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव है। वो मंत्री के बेटे विकास किशोर का दोस्त था। खबर है कि ये मर्डर लाइसेंसी पिस्तौल से किया गया है, जो कि मंत्री के बेटे के नाम पर रजिस्टर है।

वहीं विकास श्रीवास्तव की मौत पर परिजनों ने अंकित वर्मा, अजय रावत और समीम बाबा पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इस बीच, पुलिस ने कौशल किशोर के बेटे की पिस्तोल भी जब्त कर ली है। मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने अपने बेटे विकास किशोर के बारे कहा कि उनका बेटा विकास इस समय दिल्‍ली में है। वह अपनी बीमार मां जया देवी से मिलने गया है।

RELATED POSTS

View all

view all