Live Khabar 24x7

Big News : कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 जवान हुए शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी…

August 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

श्रीनगर। Big News : आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया हैं। जिसमें सेना के 3 जवान शहीद हो गए। बताया गया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलान जंगल क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर पहुंची सुरक्षा बल की टीम पर घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। जिसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

सुरक्षा बल ने आतंकवादियों के कायराना हरकत का बखूबी जवाब दिया। इस गोलीबारी में सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक ट्वीट में कहा कि कुलगाम में हलान के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। तलाशी अभियान जारी है।’ सेना के अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ वाले इलाके में और ज्यादा फोर्स को भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all