Live Khabar 24x7

Big News : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, सर्चिंग जारी…

November 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

कुलगाम। Big News : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। जिसमें 5 आतंकियों के मारे जानें की खबर हैं। बताया गया कि जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे जवानों ने उसे रॉकेट लॉन्चर से उड़ा दिया। बता दें कि कुलगाम में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का ये दूसरा दिन है।

इस ऑपरेशन को लेकर एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं और अब ऑपरेशन अंतिम चरण में है। पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जा रहा है।

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी। यहां सुरक्षा बलों ने कल से ही कुछ आतंकियों को घेर रखा था. दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही थी।

इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की टीमों ने एक संयुक्त अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सेना की तरफ से भी फायरिंग गई और आतंकियों को घेर लिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all