Live Khabar 24x7

Big News : जेल में फैला आई फ्लू, 32 विचाराधीन कैदी हुए संक्रमित, मचा हड़कंप

August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

4

जांजगीर चांपा। Big News : जिले के जेल में आई फ्लू ने दस्तक दे दी है। अब तक यहां 32 विचाराधीन कैदी आई फ्लू से संक्रमित हो चुके हैं। जेल प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर कैदियों का इलाज कराया गया है तथा दवा उपलब्ध करायी गयी है। आई फ्लू से प्रभावित कैदियों को एक बैरक में रखा गया है, ताकि अन्य कैदियों में आई फ्लू फैलने से रोका जा सके। वहीं जिला जेल में अब तक 70 से अधिक बंदियों को फ्लू हो चुका है।

जिला जेल अधीक्षक डीडी डोंडर ने बताया कि जेल में नए बंदियों के आने से आई फ्लू का संक्रमण बना हुआ है। आई फ्लू से पीड़ित सभी कैदियों का इलाज शिविरों में किया गया है. बता दें, जांजगीर जिला जेल में 300 से ज्यादा कैदी हैं, जो क्षमता से कहीं ज्यादा हैं. ऐसे में जिला कारागार में आई फ्लू का संक्रमण बना हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all