Big News : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई जमानत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी गिरफ्तारी
October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत 6 नवंबर तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जैन की अंतरिम जमानत बढ़ाई है। अब सुप्रीम कोर्ट में सत्येन्द्र जैन की नियमित जमानत पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी।
Read More : Big News : सपा नेता आजम खान दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, जानें क्या है मामला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को खराब सेहत के आधार पर 26 मई को 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। जिसके बाद अपोलो अस्पताल में सत्येंद्र जैन के लोअर स्पाइन का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद से वह लगातार जमानत पर हैं।
ईडी ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में 30 मई को गिरफ्तार किया था। वे तिहाड़ जेल में बंद थे। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी पूनम और अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाईं या खरीदी थीं।
RELATED POSTS
View all