Live Khabar 24x7

बड़ी खबर : मानवता शर्मसार! आधी रात नवजात शिशु को सड़क किनारे छोड़कर फरार शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

September 4, 2024 | by Nitesh Sharma

mahasamund

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महासमुंद। जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल शहर के नजदीकी स्थित ग्राम बेलसोढा में सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिला हैं। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार बालक का वजन करीब 3 किलो है। वह पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Read More : Big News : मंदिर हसौद के रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय युवती ने खुद पर लगाई आग, हालत गंभीर, प्लेटफार्म पर मौजूद RPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने नेशनल हाईवे 353 पर आधी रात के समय बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। बीती रात लगभग 2 बजे ध्रुव परिवार ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसे अपने घर ले आए। ग्राम बेलसोढा की उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने ध्रुव परिवार को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all