मुंबई। Big News : महाराष्ट्र के संभाजीनगर में दर्दनाक घटना हुई है। जहां छावनी इलाके में स्थित एक घर में सुबह 4 बजे आग लग गई। आग उस समय लगी जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। जिसके चलते उन्हें बाहर निकले का समय नहीं मिला और इस घटना में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 पुरुष, तीन महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में पूरा घर जलकर राख हो गया। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिए हैं।
Read More : Big Breaking : मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में हुई बढ़ोतरी, चुनाव आयोग के मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी है वह तीन मंजिला थी उसकी ग्राउंट फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी। इसी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इसका धुंआ ऊपर की मंजिल पर पहुंचा। इससे कुछ लोगों की दम घुटने से भी मौत बताई जा रही है। छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच की है।
ऐसा बताया जा रहा है कि एक बैटरी वाली गाड़ी को चार्जिंग में लगाया गया था और उसी में हुए ब्लास्ट के बाद यह भयंकर आग लगी है। मरने वालों में आसिम, परी, वसीम शेख (30), तन्वीर वसीम (23), हमीदा बेगम (50), शेख सोहेल (35) और रेशमा शेख (22) शामिल है।
https://twitter.com/i/status/1775332042751852739
RELATED POSTS
View all