Big News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार उग्रवादी को किया गिरफ्तार, 15 जिंदा कारतूस बरामद
May 17, 2024 | by Nitesh Sharma

इम्फाल। Big News : मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने मणिपुर के थौबल जिले से कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल वॉर ग्रुप) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल वॉर ग्रुप) के चार उग्रवादियों को मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने थौबल जिले में गिरफ्तार किया है।
Read More : Big News : कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर
खुफिया जानकारी पर चलाया अभियान
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए यारीपोक बाजार इलाके में एक ज्वाइंट अभियान शुरू किया गया। इस दौरान गुरुवार को आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद किया गोला बारूद
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पांच मोबाइल हैंडसेट, 15 जिंदा राउंड कारतूस के साथ दो 9 मिमी पिस्तौल, पांच डिमांड लेटर, और गोला बारूद जब्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (ताइबंगनबा) संगठन के एक सक्रिय सदस्य को भी पकड़ा।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार उग्रवादी इंफाल इलाके में पाओना और थंगल बाजार में स्थित दुकानों से पैसे की उगाही में शामिल था, उसके कब्जे से 32 पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
RELATED POSTS
View all