Big News : बैंक में 90 लाख की लूट, 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, की गई दो राउंड फायरिंग
January 23, 2024 | by livekhabar24x7.com
अररिया। Big News : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अररिया जिले से सामने है। यहाँ दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक को हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाते हुए लूट की इस घटना को अंजाम दिया है।
इस दौरान दो राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बैंक के ब्रांच से 90 लाख रुपए से अधिक की लूट हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
RELATED POSTS
View all