Big News : पूर्व सांसद को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, वोट न देने पर 2 लोगों की कर दी थी हत्या
September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद बाहुबली प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। परा के मसरख में राजेंद्र राय और दारोगा राय नाम के दो लोगों की हत्याएं 1995 में हुई थी। इस मामले में आरोप था कि प्रभुनाथ सिंह ने उनके कहे मुताबिक वोट न डालने पर इन लोगों की हत्या करा दी थी। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से तीन बार जेडीयू और एक बार आरजेडी के टिकट पर सांसद रह चुके प्रभुनाथ सिंह पर 1995 में मसरख के एक मतदान केंद्र के पास तब 47 साल के दारोगा राय और 18 साल के राजेंद्र राय की हत्या का आरोप था।
Read More : CG Big News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित, कहा – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया
पूर्व सांसद को मिली यह सजा इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्हें निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक प्रभुनाथ सिंह को राहत मिलती गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब उन्हें दोषी मानकर उम्रकैद की सजा सुनाई है। फिलहाल वह जेल में ही हैं। तत्कालीन एमएलए अशोक सिंह की हत्याकांड में जेल में सजा काट रहे हैं।
RELATED POSTS
View all