Live Khabar 24x7

Big News : पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, मारे गए 10 पुलिसकर्मी, मचा हड़कंप…

February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

इस्लामाबाद। Big News : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। जिसमें 10 पुलिसकर्मी मारे गए है। जबकि छह घायल हो गए। यह हमला देश में आम चुनाव के ठीक पहले किया गया है। एक अधिकारी ने मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि डेरा इस्माइल खान के चोडवान पुलिस स्टेशन पर सोमवार देर रात हमला किया गया है।

Read More : Big News : हेमंत सोरेन को लगा तगड़ा झटका, पूछताछ के लिए ED को मिली 5 दिन की रिमांड…

आपको बता दें कि यह हमला 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से तीन दिन पहले आतंकियों के द्वारा किया गया है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (आरपीओ) नासिर महमूद के हवाले से पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी वेबसाइट the dawn ने खबर दी है। खबर में कहा गया है कि हताहतों की संख्या की ठोस जानकारी अभी नहीं दी जा सकती।

RELATED POSTS

View all

view all