Live Khabar 24x7

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में 7 किलो गौ मांस के साथ महिला को किया गिरफ्तार…

July 17, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Transfer Breaking

Raipur Accident

रायपुर। राजधानी रायपुर में गौ मांस रखने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के खाल बाड़ा इलाके की है। बताया जा रहा हैं कि स्थानीय गौ सेवकों की सतर्कता से यह मामला सामने आया।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गौ सेवकों को एक महिला के पास गौ मांस होने की सूचना मिली। इस जानकारी के आधार पर गौ सेवकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम ने तुरंत जांच के लिए मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया।

पुलिस ने महिला के पास से 7 किलो गौ मांस जब्त किया है। महिला को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गौ मांस के स्रोत और उसकी बिक्री के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More : Raipur Breaking : कोयला कारोबारी के ऑफिस में चली गोली, अमन साहू गैंग ने की फायरिंग

इस घटना में स्थानीय गौ सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने पुलिस को समय रहते सूचित किया, जिससे इस मामले में तेजी से कार्रवाई हो सकी। गौ सेवकों का कहना है कि वे इस तरह की घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और समाज में गौ हत्या को रोकने के लिए तत्पर हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

गौ मांस रखना और उसकी बिक्री छत्तीसगढ़ में कानूनन अपराध है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all