कांकेर में ‘लाल आतंकवाद’ के खिलाफ जवानों को बड़ी सफलता, 25-25 लाख के इनामी ललिता और शंकर राव सहित 29 नक्सली ढेर
April 16, 2024 | by Nitesh Sharma
कांकेर। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांकेर में सुरक्षबलों को नक्सल ऑपरेशन में कामयाबी मिली है। जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 माओवादियों की मौत हो गई है। जिसमें दो जवानों के घायल की भी सूचना है। पूरा मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके की है। एसपी कल्याण एलिसेला ने घटना की पुष्टि की है।
मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें दो डीआरजी के जवान बताये जा रहे हैं। घायल जवानों को लाने के लिए चॉपर भेजा गया है। बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर में लोकसभा चुनाव होने हैं। उसके पहले ये बड़ी मुठभेड़ हुई है।
RELATED POSTS
View all