लोन वर्राटू अभियान के तहत मिली बड़ी सफलता, 30 माओवादियों ने डीआईजी-एसपी के समक्ष किया समर्पण, 9 नक्सलियों पर था 39 लाख का ईनाम…
May 14, 2024 | by Nitesh Sharma

बस्तर। नक्सलियों के घर वापसी यानी समाज से मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से चलाये जा रहे अभियान लोन वर्राटू के तहत बड़ी सफलता मिली हैं। बताया जा रहा हैं कि बीजापुर में करीब 30 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया हैं। सभी नक्सली पीडिया इलाके में सक्रिय थे।
Read More : Naxalities Arrested : जवानों को मिली बड़ी सफलता, 41 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और प्रचार सामग्री बरामद
नक्सलियों ने एसपी, सीआरपीएफ और डीआईजी जैसे वरिष्ठ पुलिस अफसरों के सामने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने और समाज के मुख्यधारा से जुड़ने अपर अपनी सहमति जताई हैं। पुलिस के मुताबिक़ सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार के आत्मसमर्पण नीति के तहत सुविधाएँ मुहैय्या कराई जाएँगी।
मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसंपर्ण करने वाले 9 नक्सलियों पर कुल 39 लाख का ईनाम था, बताया जा रहा है कि जनवरी से लेकर अब तक 2024 में बीजापुर में कुल 180 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 76 नक्सलियों ने माओवादी संगठन को छोड़कर मुख्य धारा में लौटे है, समर्पण किया है।
RELATED POSTS
View all