लोहारीडीह कांड पर बड़ा अपडेट : मृतक शिवप्रसाद साहू की कब्र खोदकर किया जाएगा दोबारा पोस्टमार्टम, एमपी HC का फैसला
November 8, 2024 | by Nitesh Sharma

जबलपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहरीडीह कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। एमपी हाईकोर्ट ने मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए HC ने रिपोस्टमार्टम की अनुमति दी है। अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बैंच में हुई।
डिवीजन बेंच ने मामले पर नाराजगी जताई। जिसके बाद कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के निर्णय को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी।
RELATED POSTS
View all