बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव अरेस्ट, कोर्ट में किया जाएगा पेश!
March 17, 2024 | by livekhabar24x7.com
New Delhi : बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एल्विश को रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है। पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की थी। एल्विश यादव को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दरअसल पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने जानवरों के गलत इस्तेमाल के काले धंधे से पर्दा उठाने के लिए एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि एल्विश यादव रेव पार्टीज में सापों का जहर सप्लाई करते हैं। नोएडा के सेक्टर 51 में एक पार्टी के लिए कथित तौर पर सांप का जहर सप्लाई कराने के मामले में एल्विश यादव समेत छह लोगों का नाम सामने आया था।
RELATED POSTS
View all