BIHAR : जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
April 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
BIHAR के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है. वहीं 25 अन्य अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के लक्ष्मीपुर पहाड़पुर,हरसिद्धि में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि तकरीबन 25 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इससे पहले भी बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है.
Read More : Twitter : ट्विटर का एक्स कॉर्प में हुआ विलय, इस दिन हट जाएगा ब्लू टिक
जहरीली शराब से हुई मौत को लेकर बिहार पिछले दिनों ही बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था. सारण जिले में पिछले साल जहरीली शराब के सेवन से 40 लोगों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की एक रिपोर्ट को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. एनएचआरसी की इस रिपोर्ट में सारण जहरीली शराब कांड के लिए प्रशासन को दोषी ठहराया गया था.
RELATED POSTS
View all