Live Khabar 24x7

Bihar Politics : नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा 128 विधायकों के समर्थन का पत्र, दो डिप्टी सीएम और 8 मंत्री के साथ लेंगे सीएम पद की शपथ

January 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

पटना। Bihar Politics : नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने रविवार को 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा समेत कई नेता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के पास नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आज शाम को बड़ी सभा होने जा रही है। जिसमें 8 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री के नामों पर भी मुहर लग गई है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बिहार के दो नए उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे है। आज शाम पांच बजे दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों के साथ नितीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all