Biperjoy Update : बिपरजॉय की गुजरात में एंट्री, तबाही का मंजर देख दहशत में लोग
June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिली। Biperjoy Update : आखिरकार बिपरजॉय गुजरात पहुंच चुका है। गुजरात पहुंचते ही तबाही मचाना शुरू कर दिया हैं। सौराष्ट्र तट पर भूस्खलन और बिजली पोल उखड़ने की घटनाएं हो रही हैं। लोग अभी से दहशत के माहौल में हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एक लाख लोगों को तट के किनारे से निकाल सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। मछुआओं को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है। साबरमती रिवर फ्रंट और द्वारकाधीश मंदिर को बंद किया गया है।
प्रकृति का कहर शुरू…………#बिपरजोय_तूफ़ान:
अरब सागर के भीतर इतनी उथल-पुथल क्यों है?#BiparjoyAlert pic.twitter.com/j0z27Oi1US— Hanuman Sahay Sharma (@hanumansharma_) June 15, 2023
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। यह चक्रवाती तूफान कच्छ और पाकिस्तान के सिंध के तट से टकराएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिपरजॉय चक्रवात पर पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। वहीं NDRF और SDRF की टीम को राहत बचाव कार्य के लिए एक्टिव कर दिया गया हैं।
RELATED POSTS
View all