Live Khabar 24x7

Bishan Singh Bedi Death : पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, 77 साल की आयु में ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर

October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Bishan Singh Bedi Death : वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया हैं। लंबी बीमारी के चलते 77 साल की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दे कि बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे।

RELATED POSTS

View all

view all