रायपुर। BJP 4th List Viral : भाजपा ने आज अपने 86वें प्रत्याशी का पत्ता खोल दिया है। पार्टी की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम है। भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद चौथी लिस्ट जारी होने की खबर सामने आई। जिसमें बेलतरा से हरिश्ता पांडेय के नाम की लिस्ट वायरल होने लग गई। पंडरिया से भाजपा की प्रत्याशी भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से भाजपा की एक सूची वायरल होने लग गई थी। जिसे बीजेपी की चौथी लिस्ट होने का दावा किया जा रहा है। वायरल लिस्ट में बेलतरा विधानसभा से हर्षिता पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। इसे पूरे मामलें पर भाजपा ने इसे आधिकारिक सूची नहीं बताई हैं। पार्टी ने इसे आधिकारिक होने से इंकार कर दिया है।