भाजपा ने जांजगीर-चांपा की जनता से किया आह्वान, सोशल मीडिया पर लिखा- जनता सावधान रहें, पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है
March 12, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। लोकसभा चुनाव में कुछ दिनों का फासला रहा गया हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा से पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जांजगीर में बीजेपी को टक्कर मिल सकती हैं। इसी बीच अब भाजपा ने सोशल मीडिया अंकाउट पर पोस्ट करते हुए जांजगीर की जनता से आह्वान। BJP ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहें, पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है।
RELATED POSTS
View all