Live Khabar 24x7

सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने भरा नामांकन, CM साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

April 19, 2024 | by Nitesh Sharma

 

सरगुजा। सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चिंतामणि महाराज का नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सहित सरगुजा के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नामांकन के बहाने मुख्यमंत्री ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने एवं सरगुजा संसदीय सीट से चिंतामणि महाराज को जीताने अपील की।

नामांकन रैली अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड होते हुए महामाया चौक, संगम चौक, देवी गंज रोड होते हुए, घड़ी चौक पहुंची,जहां बनारस से आए राम जनम योगी महाराज के साथ ब्राह्मणों ने शंखनाद कर व पुष्प वर्षा कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद चिंतामणि महाराज मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपना तीसरा सेट नामांकन दाखिल किया।

विधानसभा की तरह कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ

नामांकन रैली के बाद अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में विजय संकल्प जनसभा सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी गरीब परिवार के बेटे हैं और वह 140 करोड़ जनता को परिवार मान उनके सुख-दुख का चिंता कर 18 घंटे काम कर रहे हैं ताकि सबका साथ और सबका विकास हो सके। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, इसे बरकरार रखना है। साय ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में खड़ा करने का यह चुनाव है।

RELATED POSTS

View all

view all