राजनांदगांव। लोकसभा सांसद और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में विधिवत रूप से नामांकन पर्चा दाखिल किया। बता दे कि पूर्व CM और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने 2 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था।
Read More : BJP ने छत्तीसगढ़ गवर्नर के बेटे को दी लोकसभा टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
संतोष पांडे के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव भी उपस्थित रहे।
कलेक्टोरेट परिसर में मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने कहा कि नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित है। उन्होंने प्रत्याशी संतोष पांडे के स्पष्ट जीत को लेकर उत्साह के साथ जवाब दिया। बता दे कि थोड़ी देर बाद CM साय जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।