
BJP भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वा स्थापना दिवस मन रही है.इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 मिनट तक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में हनुमान जयंती का जिक्र करते हुए कहा-जिस तरह लक्ष्मण जी पर सकंट आने पर हनुमान जी ने पूरा पर्वत उठा लाया था। हम भी इसी प्रेरणा के साथ काम कर रहे है। लोगों की समस्याओं का हल लाएंगे।
उन्होंने कहा भाजपा हनुमानजी के ‘कैन डू’ एटीट्यूड की तरह काम कर रही है और सबकी सहायता करने की कोशिश करती रहती है। आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।
Read MOre : Bollywood News : सेक्सन 84 में नजर आएंगी Diana Penty, रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही मूवी
हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों।
उन्होंने कहा कार्यकर्ता अतिआत्मविश्वास में ना रहें। लोगों से जुड़ें। हताश विपक्षी दल के लोग कह रहे हैं मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा के फ्यूचर प्लान का भी जिक्र किया।
Read MOre : Forbe’s Rich List 2023 : अरबपतियों की सूची हुई जारी, पहलेपायदान पर मुकेश अंबानी, जानें कितना पिछड़े अडानी
आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय बन चुकी है। नए विचार का पर्याय है और देश की विजययात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर उभरी है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है।