Live Khabar 24x7

भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह वजह

April 24, 2024 | by Nitesh Sharma

 

दुर्ग। दुर्ग में भाजपा नेता की सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां भाजयुमो अहिवारा मंडल के महामंत्री शिवकुमार वर्मा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री शिवकुमार वर्मा के पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी कार्यक्रम था। शिव कुमार ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेज दिया था। इसी दौरान उसने घर के पंखे में रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। शाम 4 बजे जब पत्नी और बेटा घर आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से खुला था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। शिवकुमार फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना नंदिनी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें मृतक ने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all