Live Khabar 24x7

साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता की हत्या, आरोपी ने फरसे से वार कर उतारा मौत के घाट

September 9, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर आरोपी और भाजपा नेता के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद अब साप्ताहिक बाजार में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेमरताल निवासी 59 वर्षीय साकेत बिहारी भाजपा किसान मोर्चा के नेता थे। उनकी पत्नी स्नेह लता कौशिक भाजपा मंडल महामंत्री है। उसी गाँव के बैजनाथ यादव से साकेत का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने आज साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता पर फरसा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर भाजपा नेता की मौत हो गई। आरोपी ने पीछे से वार कर साकेत बिहारी का गला काट दिया। जिससे उनकी गर्दन आधी कट कर लटक गई। वहीं, आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी तरफ आरोपी ने कोनी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all