Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, महाराष्ट्र और झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

October 6, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद भाजपा का फॉक्स अब महाराष्ट्र और झारखंड में है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए नियुक्त किया गया है। नेताओं की लिस्ट में मंत्री और विधायक शामिल है। इन नेताओं को महाराष्ट्र और झारखण्ड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

झारखंड चुनाव के लिए क्लस्टर प्रभारी :-

रामगढ़ और हजारीबाग: मंत्री ओपी चौधरी
गिरिडीह: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा: सांसद विजय बघेल
चार सीटें: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
जमशेदपुर की चार सीटें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल
बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम: पंडरिया MLA भावना बोहरा

महाराष्ट्र चुनाव के लिए नियुक्तियां :-

संभाजीनगर शहर: प्रदेश महामंत्री रामजी भारती
धाराशिव: पूर्व MLA नवीन मार्कण्डेय
लातूर ग्रामीण: संतोष उपाध्याय, नंदकुमार राणा, गोपाल विष्ठ
बीड: पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, श्रवण मरकाम
संभाजीनगर दक्षिण: पूर्व MLA विनोद खांडेकर
संभाजी नगर उत्तर: निरंजन सिंहा
जालना ग्रामीण: कोमल जंघेल
परभणी ग्रामीण: पूर्व MLA नंदे साहू
हिंगोली: वीरेंद्र साहू
नांदेड़ शहर: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, आशु चंद्रवंशी
नांदेड़ उत्तर: विक्रांत सिंह

 

RELATED POSTS

View all

view all