Live Khabar 24x7

BJP Manifesto Breaking : कल लॉन्च होगा भाजपा का घोषणा पत्र, अमित शाह, अरुण साव, रमन सिंह रहेंगे मौजूद, इन वादों को किया शामिल!

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। BJP Manifesto Breaking : छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों के नामों के बाद कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र का इन्तजार है। वोट के लिए गारंटी और भरोसा तो दिया जा रहा है कि लेकिन डिमांड अब घोषणा पत्र और उनके वादों की है। विपक्ष यानी भाजपा का घोषणा पत्र इसलिए भी अहम माना जा रह है क्योंकि पिछली बार घोषणा पत्र के चलते कांग्रेस ने सरकार बनाने में सफल हुई थी। जिसमें शराबबंदी और कर्ज माफी समेत तमाम बड़े मुद्दे शामिल थे।

कल यानी शुक्रवार को यह इन्तजार खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आज कांकेर में चुनावी हुंकार भरी। वहीं शुक्रवार यानी 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र लॉन्च किया जाएगा। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र लांच करेंगे।

पत्र में शामिल हो सकती है ये घोषणाएं

1- हेलीकॉप्टर से तीर्थ दर्शन योजना
2- हर हाथ में हुनर और नौकरी की गारंटी- जिसमें MP की तर्ज पर उद्योगों के साथ करेगी लिंक कर ट्रेनिंग और नौकरियों का वादा
3- सबको फ्री इलाज का वादा
4- महिलाओं को 1500 रुपए महीने देने वायदा संभव
5- धान का समर्थन मूल्य 3 हजार से ज्यादा करने का वादा
6- संविदा और अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण

RELATED POSTS

View all

view all