भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश पहुंचे रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ले रहे बैठक, प्रदेश अध्यक्ष किरण समेत कई नेता मौजूद

Spread the love

 

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश बुधवार को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव क्षेत्रीय संगठन संगठन महामंत्री अजय जम्वाल संगठन महामंत्री ,पवन साय की उपस्थिति में कार्यक्रमों की समीक्षा की वह अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत वर्मा ,रामजी भारती पूर्व विधायक रजनीश सिंह,राजा पांडे ,जगन्नाथ पाणिग्रही, डिप्टी सीएम अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद में कर रहे है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सत्ता-संगठन की नियमित बैठक ली। इस बैठक में सत्ता और सगठन के बीच सामंजस्य के साथ योजनाओं को जनता तक ले जाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़े बदलाव भी हो सकते है।


Spread the love