रायपुर। BJP Parivartan Yatra : छत्तीसगढ़ में चुनाव अब धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। राजनितिक पार्टियां अपना पूरा जोर आजमा रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होकर आज राजधानी पहुंची। यात्रा भाटापारा से धरसीवां विधानसभा पहुंची। जिसके बाद रायपुर की सभी विधानसभा पर रोड शो किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत सभी बड़े नेताओं शामिल हुए।
प्रभारी गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में लोग खुद जुड़ रहे हैं। धरसीवां में यात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। इसके बाद सभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री किशन राव कराड भी शामिल हुए।
बुलडोजर पर चढ़कर नेताओं को फूल-मालाएं पहनाई
BJP Parivartan Yatra : भारी आतिशबाजी के बीच भाजपा की परिवर्तन यात्रा जगह-जगह स्वागत किया गया। बुलडोजर पर चढ़कर नेताओं को फूल-मालाएं पहनाई गईं। भाजपा बुलडोजर पॉलिटिक्स छत्तीसगढ़ में भी करना चाहती है। खासकर अरुण साव इसे लेकर बयान देते रहे हैं कि भाजपा की सरकार आई तो अपराधियों पर यूपी की तरह बुलडोजर चलेंगे।
भाजपा का दावा है कि परिवर्तन यात्रा में लोगों का हुजूम और भारी भीड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नींद उड़ा दी है। लोगों ने अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने और छत्तीसगढ़ में फिर से विकास की धारा बहने के लिए छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए तैयार है।
Read More : BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ आज पहुंचेगी गरियाबंद, दो केंद्रीय मंत्री समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने 10 से अधिक बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा बाईक रैली निकालकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की। भाजपा कार्यकर्ता ढोल – नगाड़े, फूल माला लेकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन रथ के साथ साथ बाइक – कार से चल रहे थे।
अरुण साव को लड्डुओं से तौला गया
BJP Parivartan Yatra : रायपुर में दक्षिण विधानसभा से विधायक और पश्चिम के दावेदार राजेश मूणत एक साथ दिखे। अरुण साव को लड्डुओं से तौला गया। दोनों नेता साथ थे, कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाकर सभी का हौसला बढ़ाया गया।