BJP Parivartan Yatra : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेंगी रायपुर, 500 युवा बाइक रैली से करेंगे स्वागत
September 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। BJP Parivartan Yatra : भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज रायपुर पहुंचने वाली है। जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड करेंगे । जिसके स्वागत के लिए सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, आशु चंद्रवंशी आदि सम्मिलित होंगे।
परिवर्तन यात्रा का रायपुर शहर में 80 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के शहर में प्रवेश करने पर 500 युवा बाइक रैली के साथ स्वागत करेंगे। जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि बिरगांव मंडल स्थित बंजारी माता मंदिर से परिवर्तन यात्रा का स्वागत शुरू होगा। परिवर्तन यात्रा बीरागांव के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए ग्रामीण, गुढ़यारी, रामनगर , तेलघानी नाका होते हुए अमापारा के रास्ते सुंदर नगर होते हुए रायपुर की चारों विधानसभाओं का भ्रमण करते हुए रायपुर के ह्रदयस्थल जयस्तंभ चौक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा का संदेश स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाना और सुशासन की भाजपा की सरकार लाना है। प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश है। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए यह तय है की प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है ।
RELATED POSTS
View all