BJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 9 प्रत्याशियों का नाम शामिल, पूर्व राज्यपाल भी लड़ेंगे चुनाव…
March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु की नौ सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है। कोयंबटूर से अन्नामलाई को भाजपा ने चुनावी मैदानी में उतारा है। चेन्नई दक्षिण से पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है।
Read More : कांग्रेस को एक बार फिर लगा तगड़ा झटका, पूर्व CM के करीबी ने थामा BJP का दामन
गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था, जिसमें 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था। दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।
RELATED POSTS
View all