BJP Star Campaigner’s List : BJP ने MP के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM Modi समेत 40 नाम शामिल, देखें पूरी सूची
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। BJP Star Campaigner’s List : भारतीय जनता पार्ट ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। लिस्ट में 40 नाम शामिल है, जो मध्यप्रदेश में भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। टिकट ना पाने वाले पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नामचीन चेहरे शामिल हैं। जो प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं, रोड शो और बैठकें करेंगे। टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।
इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी को भी मध्यप्रदेश में प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। भाजपा ने दो महिलाओं को अपने स्टार प्रचारकों की इस फौज में रखा है। इन सभी नेताओं का मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव है। पार्टी डिमांड के अनुसार इनका उपयोग करेगी। प्रत्याशी भी पार्टी को अपनी ओर से स्टार प्रचारक की डिमांड भेज सकते हैं। इनके प्रचार का खर्चा पार्टी खर्च में जुड़ता है।
देखें लिस्ट :-

RELATED POSTS
View all