Live Khabar 24x7

चरण दास महंत के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने किया कटाक्ष, बोले- देश के प्रधानसेवक के खिलाफ ऐसी टिप्पणी देश की जनता को मंजूर नहीं…

April 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG News (1)

रायपुर। जनता माफ नही करेगी, करारा जवाब देगी, देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपमानित करने का, उन्हे गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां.मोदी जी को दी है। जनता ने उसे गहना बनाया है कांग्रेस को सबक सिखाया है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कही है।

Read More : BJP ने छत्तीसगढ़ गवर्नर के बेटे को दी लोकसभा टिकट, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का प्रधानमंत्री जी के लिए दिया गया बयान ,हिंसक बयान है ,भड़काऊ है ,उग्र है देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला बयान है जनता अपनी प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस को सबक सिखायेगी।

बता दे कि 2 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी मौजूद शामिल हुए। इस दौरान जनसभा भी आयोजित की गई थी। मंच में पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में डॉ. महंत ने विवादास्पद बयान दिया था। डॉ. महंत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, मुड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। ये आदमी भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए।

RELATED POSTS

View all

view all