Live Khabar 24x7

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम साय सहित कई नेता अंतिम यात्रा में होंगे शामिल

January 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के पिता 104 वर्षीय लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। वहीं आज उनके पैतृक निवास लुंबनी हाउस से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। सबरी नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई नेता शामिल होंगे।

Read More : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

बीमार चल रहे थे लक्ष्मी नारायण देव
किरण सिंहदेव के करीबियों ने बताया कि लक्ष्मी नारायण देव (104) पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 जनवरी की सुबह 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे जयदेव के वृंदावन कॉलोनी स्थित घर में लक्ष्मी नारायण देव का निधन हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all